मयंक पाण्डेय अमेठी
मजदूरों का पैसा हजम कर गया रामू व्यापारी
०मजदूरों के शिकायती पत्र नहीं दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट
० 6 माह से पैसे ना देने के लिए मजदूरों को दौड़ा रहा
अमेठी। लॉकडाउन लगने से मजदूरों की आर्थिक स्थिति जहां पर पहले से खराब थी ।वही काम करने के बाद भी दबंग व्यापारी दलित और गरीब मजदूरों का पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। व्यापारी के इस रवैये से तंग आकर दलित मजदूरों ने थाना पीपरपुर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया ।लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही नही हुई।
मामला अमेठी जनपद के विकासखंड भादर के पीपरपुर थाने के अंतर्गत दुर्गापुर बाजार का है। जहां पर व्यापारी रामू कसौधन पुत्र दिलीप कसौधन ने अपना घर ठेके पर बनवाने के लिए दे दिया था। ठेकेदार को पैसा चुकाने के बाद उसने मजदूरों से अतिरिक्त काम कराया । मजदूरों ने रामू व्यापारी का काम नवंबर व दिसंबर 2020में पूरा कर दिया।लेकिन मजदूरों का 30हजार रुपये व्यापारी द्वारा अभी तक नही दिया गया। पैसा ना मिलने की शिकायत दलित मजदूर विवेक कुमार कोरी पुत्र बलिराम कोरी निवासी मंगापुर उम्र 24 वर्ष ,राजू यादव पुत्र भानू प्रताप उम्र 30 वर्ष निवासी मंगापुर ने थाना पीपरपुर में की ।पहले तो पीपरपुर थाने के दीवान ने तहरीर लेने से मना कर दिया।पीड़ित मजदूर लौटने लगे तो दीवान ने तहरीर लेकर अपने पास रख लिया और कहा मिश्रा जी आएंगे तो देखेगें ।एक दिन बीत जाने के बाद भी मित्र पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही व्यापारी रामू के ऊपर नही की गई। जबकि दुर्गापुर चौराहे पर हमेशा पीपरपुर पुलिस मौजूद रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस नीति पर थानाध्यक्ष पीपरपुर पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रत्येक घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस बारे में जब रामू कसौधन के फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो उसने बताया मजदूरों का पैसा बकाया है ।जिसे देने में व्यापारी आनाकानी कर रहा है ।रामू व्यापारी के गरीब मजदूरों से काम कराकर पैसा ना देने की चर्चा बाजार में जोरों से है। क्षेत्रवासी उसकी घोर निंदा कर रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में दलित मजदूरों पर हो रहे अत्याचार की निंदा कांग्रेसी नेता अशोक सिंह हिटलर ने की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।