लखनऊ ब्यूरो
मुरादाबाद से मुगलसराय तक दबंगों का राज चल रहा है- अजय कुमार लल्लू
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चिंता एवं रोष प्रकट किया है। अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद से मुगलसराय तक दबंगों का राज चल रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार भाषण से ही शासन चला रही है। भाजपा सरकार तथा पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
मुरादाबाद में खुले आम बम और कट्टे चलने के समाचार से पूरे जिले की जनता एक भय के वातावरण में रह रही है। मुरादाबाद के ही व्यापारी कुलदीप गुप्ता का अपहरण कर बिजनौर में हत्या कर दी जाती है और उत्तर प्रदेश पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
लखीमपुर खीरी में दो बहनों के साथ दिन दहाड़े दिनांक 04 जून को सामूहिक ब्लात्कार किया गया परन्तु पुलिस ने आज तक अपराधियों के खिलाफ ना तो एफ0आईआर0 दर्ज की और ना ही अपराधियों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही की। श्री लल्लू जी ने इस घटना कि कड़े शब्दों में निन्दा कि एवं तुरन्त अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की।
जौनपुर के कारागार में एक कैदी की हत्या हो जाती है और लगभग 150 कैदी और पुलिस के मध्य मारपीट होती है। अभी तक पुलिस ना तो मृत्यु का कारण बता पायी है और ना ही अपराधी को चिन्हित कर पायी है। श्री अजय कुमार लल्लू जी ने इस घटना की निन्दा करते हुए कहा कि जेल में कैदियों की नृशंस हत्या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक पुुराना काला इतिहास है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने प्रदेश की योगी सरकार से मांग कि है कि प्रदेश में समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था को तुरन्त बहाल करे। प्रदेश की जनता इस जंगलराज से छुटकारा चाहती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस, सरकार को यह आगाह करती है कि यदि प्रदेश की कानून व्यवस्था जल्द सुधारी ना गई तो कांग्रेस पार्टी, भाजपा सरकार के विरुद्ध सड़क से सदन तक प्रदेश की जनता की लड़ाई लडे़गी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।