कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी में दिव्यांगजन स्पेशल कोविड टीकाकरण बूथ का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी के दिव्यांगजनों को 17 जून को प्रातः 10:00 बजे से ई०एस0आई0सी0 हास्पिटल पाण्डेयपुर, वाराणसी में दिव्यांगजन स्पेशल कोविड टीकाकरण बूथ का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है, जिस पर प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) 45 वर्ष से ऊपर के अधिकतम 100 दिव्यांगजनों का कोविड टीकाकरण किया जायेगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह टीकाकरण टोकन सिस्टम के आधार पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक सम्पादित किया जायेगा। दिव्यांगजनों को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण टीकाकरण सत्र स्थल पर ही किया जायेगा। दिव्यांगजनों के सहयोग हेतु जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र, वाराणसी के कार्मिक उपस्थित रहेंगे।
दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त टीकाकरण में निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचकर टीकाकरण करवायें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।