कैलाश सिंह विकास वाराणसी
प्रमुख सहयोगी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी। कोरोना आपदा मे सर्वाधिक प्रभावित मध्यमवर्गीय परिवारों को सम्मान पूर्वक रियायती दर पर आटा एवं दाल के वितरण में प्रमुख सहयोगी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए सम्मान समारोह आज दिनांक 4 जुलाई 2021 दिन रविवार अपराहन 4 बजे मैदागिन स्थित पराड़कर भवन के "गर्दे सभागार" में उल्लास के साथ आयोजित हुआ |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील ओझा (सह प्रभारी,भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश) जी रहे | संचालन राजेश त्रिवेदी एवं मनोज दुबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वानप्रस्थ संस्था के महासचिव राकेश मिढ्ढा ने किया |
वितरण सेवा के पंजीकरण प्रभारी योगेश वर्मा ने 26 दिन चले इस अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगर के 3400 मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता करने का गौरव संस्था को है | सेवा कार्य के प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री सुनील ओझा जी का विशेष आभार व्यक्त किया |
महामंत्री प्रतीक गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया एवं उपाध्यक्ष शोभनाथ मौर्या व अशोक अग्रहरी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया |
अध्यक्ष संजीव सिंह "बिल्लू" ने संस्था के 21 वर्षीय यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल बौद्धिक, रचनात्मक एवं संघर्ष तीनों पहलुओ के तहत सतत कार्य करता है |
इस अवसर पर जितेंद्र लालवानी एवं नंदकिशोर अरोड़ा ने मुख्य अतिथि को संस्था की विस्तृत राशन वितरण रिपोर्ट पुस्तिका (सचित्र बुकलेट) प्रदान किया |
मुख्य अतिथि सुनील ओझा जी ने अपने संबोधन में कहा जान को हथेली पर लेकर ऐसे समय सेवा कार्य करें जब पूरा विश्व घर से निकलने और एक दूसरे से मिलने से परहेज कर रहा था | धन गौड़ है हिम्मत और सेवा भाव को नमन करता हूं आपका किया कार्य लोक से न्यारी काशी के मस्तक पर चमकते चाँद की तरह हैं ।
सेवा के सहभागी कार्यकर्तागण यादवेंद्र सिंह बब्बन,शरद वर्मा,राधेश्याम गोंड, मनोज रावत,मनोज सोनकर,सिंधु सोनकर सुमित मौर्या,पवन सिंह,रिंकू भारती, पंकज पटेल,उत्कर्ष सिंह,विकास जायसवाल,रोहित पाठक,चंद्रकांत अग्रवाल,चंदन कुमार को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया एवं श्री सुनील ओझा जी ने इस सेवा भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा किया |
प्रमुख सेवा सहयोगी शशांक अग्रवाल उर्फ गच्चू भैया,प्रकाश सुनेजा,अनिल सिंह,संजय वर्मा,कैलाश मौर्य,सरदार हरदयाल सिंह,दिलीप कृष्णानी,डॉ.ए.पी.सिंह, विभूति मिश्रा,अनुराग जायसवाल,विनोद सिंह,मनमोहन यादव,राकेश गुप्ता,गुलशन कपूर,अशोक सेठ, हरिहरन जी,शरद अरोड़ा,राजकुमार कुंदनानी,हेमंत तलरेजा,डॉ उपेंद्र वर्मा, चितईपुर-अवलेशपुर व्यापार मंडल,अजय पटेल,देवेश तिवारी,दीपक गुप्ता,डॉ एस.पी.पांडे,ऋषि जायसवाल,घनश्याम जायसवाल,विजय शाह,विनोद सिंह,राकेश मोहन दीक्षित, प्रभात मिश्रा,मदन कपिल,छोटे लाल,दीपक गौड़,जितेंद्र मौर्या,शिवानंद सिंह,लकी वर्मा,मनीष यादव,सर्वेश मौर्या,आकाश श्रीवास्तव,कन्हैया शर्मा,सदानंद मौर्या,कन्हैया शर्मा,परविंदर सिंह,दिपु कश्यप,संजय वर्मा,अमित वर्मा,अभिषेक उपाध्याय आदि शामिल रहे ।
कार्यक्रम का समापन "वंदे मातरम" गायन से हुआ |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।