रिपोर्ट:अरविन्द शर्मा
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद में स्थित एक पावन शिव मंदिर श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर में सावन का पहला सोमवार को देखते हुए आरती होने के बाद शिव मंदिर के कपाट खुले जिसके बाद भक्तों का तांता लग गया है और बराबर शिवभक्त मंदिर के अंदर जाकर बाबा पर जलाभिषेक करके बराबर बाबा को खुश करने में लगे हैं। यहां सुबह से ही बराबर ऐसी ही भीड़ देखने को मिलती है यहां के पुजारी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा से इस वर्ष कोरोना के वजह मंदिर परिसर में मेला नही लग पाया जिससे भक्तों की कुछ कम भीड़ देखी जा रही है लेकिन फिर भी इतनी उत्सुकता के साथ वक्त सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं और मन्नते मांग रहे हैं। यहां पर काफी दूर-दूर से भक्त आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।