राजित राम यादव बस्ती
मीडिया पर आईटी के छापे के खिलाफ गरजी आम आदमी पार्टी बताया आपातकाल
दैनिक भास्कर और भारत समाचार और पत्रकारों के खिलाफ इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
बस्ती । दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ गुरुवार को इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता गरजे और इसे आपातकाल बताया। गुरुवार को कार्रवाई के तुरंत बाद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की थी। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के संयोजक, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनाकर मामले की गंभीरता का बोध कराया। बोले, पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है "विनाश काले विपरीत बुद्धि।' भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।
जिलाध्यक्ष राम यज्ञ निषाद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। हमने एक स्वर मे इसे आपातकाल बताया है। प्रदर्शन के रामनाथ गौतम रामसूरत तिलक राम चौधरी पीसी पांडे अशोक श्रीवास्तव आनंद राजपाल किरण फिरदौस अहमद सईद अख्तर अर्चना कुमारी निशा देवी प्रविन्द्र चौधरी जनकराज चंदन तिवारी उमेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।