कैलाश सिंह विकास वाराणसी
जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से फिर बीएचयू पहुँचा 3000 वायल एम्फोटेरेसिन बी
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए विशेष वाहन से पहुँची दवा
वाराणसी। जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के विशेष प्रयास से एसएस हॉस्पिटल बीएचयू में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के निःशुल्क इलाज के लिए विशेष वाहन से 3000 वायल एम्फोटेरेसिन बी लाइपोसोमल इंजेक्शन व 200 इंजेक्शन पोसाकोनाज़ोल यूपी ड्रग कारपोरेशन से प्राप्त हुआ जिसे तत्काल अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ संजय राय ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट बीएचयू डॉ के के गुप्ता को सौंपा।
जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि एसएस हॉस्पिटल बीएचयू को अबतक कुल 11,375 वायल एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन शासन से मंगा के ब्लैक फंगस के मरीजों के निःशुल्क इलाज हेतु दिया गया है। इसके अतिरिक्त 80 वायल निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दिया जा चुका है।
सीएमओ डॉ वी बी सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए आवश्यक इंजेक्शन व अन्य दवाइयां लगातार मंगाया जा रहा है ताकि सभी मरीजों का उचित उपचार हो सके।
अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ संजय राय ने बताया कि अबतक कुल 11,375 इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी के अतिरिक्त 1050 इंजेक्शन पोसाकोनाज़ोल व 500 टैबलेट पोसाकोनाज़ोल भी बीएचयू में भर्ती मरीजों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।