कैलाश सिंह विकास वाराणसी
गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे सहयोग
वाराणसी 1 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में विगत 16 जुलाई को तय किए गए आगामी कार्यक्रमों की कड़ी कि, अगस्त के प्रथम सप्ताह तक सभी मंडलों के कार्यसमिति की बैठक संपन्न करा लिया जाए।
उसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को वाराणसी महानगर के 9 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठकों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के अंतर्गत 5 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण तथा 20 से 30 अगस्त तक मुख्यमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण कार्यक्रम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जनता का सहयोग करते हुए, सभी सरकारी राशन की दुकानों एवं केंद्रों के बाहर मुफ्त राशन वितरण के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद के होर्डिंग लगाने हैं।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा बनवाए गए थैलों में राशन दी जाएगी।
वक्ताओं ने आगे कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन का कार्य 15 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इस कार्य में बूथ समितियों के साथ पन्ना प्रमुखों की भी बैठक करनी है।
वक्ताओं ने कहा कि आगामी 1 सितंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जाना है। उसके पूर्व प्रत्येक मतदान केंद्रों के लिए बी एल ए - 2 की नियुक्ति का काम भी पूरा कर लिया जाए।
महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि मंडलों की कार्यसमिति बैठक के कुशलता पूर्वक संचालन के लिए महानगर संयोजक नवीन कपूर तथा सह संयोजक मधुप सिंह बनाए गए हैं।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार रविवार को बागेश्वरी, सारनाथ, धूपचंडी, राजर्षि, दीनदयाल, काशी विश्वनाथ, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रामनगर एवं छावनी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठकों में मुख्य रूप से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, देवेंद्र मौर्या, सुनील मिश्रा, अशोक तिवारी, वैभव कपूर, राजकुमार शर्मा, नंदजी पांडेय, एडवोकेट जेपी सिंह, राहुल सिंह, राकेश शर्मा, विद्यासागर राय, अशोक पटेल, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, प्रदीप अग्रहरी, डॉक्टर सुदामा पटेल एवं मधुकर चित्रांश ने अलग-अलग मंडलों में दो सत्रों में आयोजित संपन्न हुए कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता रहे।
बैठकों को संपन्न कराने में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्षगण नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, राम मनोहर द्विवेदी, अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्या, सिद्धनाथ शर्मा, कमलेश सोनकर तथा जितेंद्र यादव बाबू का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।