।राकेश सिंह गोंडा
कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर दुकान में ताला लगाकर कोटेदार फरार
बभनजोत-गोंडा
प्रदेश में जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों के पसीने छूट रहे हैं तो वहीं विकास खंड बभनजोत में सरकार द्वारा दिये जा रहे मुफ्त राशन को कोटेदार द्वारा डकारने का मामला सामने आया है कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न वितरण करवा रही है ताकि कोई गरीब भूखा न सोये लेकिन सरकार द्वारा दिये जा रहे गरीबों के मुंह के निवाले को कोटेदार व पूर्ति निरीक्षक बभनजोत मिल बांट कर डकार रहे हैं और सरकार की मंशा को विफल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
पूरा मामला ग्राम पंचायत हाजीजोत विकास खंड बभनजोत जनपद गोंडा का है जहां कार्डधारकों से कोटेदार ने अंगूठा लगवा लिया है जब कार्ड धारक अपने हिस्से का राशन लेने कोटेदार के यहाँ पहुँचे तो कोटेदार के दुकान में ताला लटका मिला और मोबाईल बंद आये दिन कोटेदार टाल-मटोल कर कार्ड धारकों को दुकान के चक्कर लगवाता है ऊपर से घटतौली भी करता है जिसकी शिकायत कार्ड धारकों ने उप जिलाधिकारी मनका पुर से लिखित रूप से किया है।
कार्डधारकों ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में कोटेदार गरीबों के राशन में तीन से पांच किलो राशन कम देते हैं।वहीं राशन न मिलने पर
कोटेदार के दुकान पर कार्डधारकों ने जम कर हंगामा किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।