कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर
अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने पिपरी कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
गोरखपुर। भटहट ब्लाक के पिपरी में 28 अगस्त को आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ विनोद कुमार सिंह पिपरी में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया मंच की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर कार्यक्रम स्थल मंच पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति भवन से प्राप्त प्रोटोकॉल और शासन से मिले दिशानिर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाये। श्री सिंह ने बताया कि बाहर के पुलिस अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों एवं अन्य कर्मचारियों की मानक अनुसार ड्यूटी लगाने व महामहिम के आसपास मौजूद सभी लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिये। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोविड पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना एसडीएम कैंपियरगंज अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।