राकेश सिंह गोंडा
अखिल भारतीय प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राहुल शुक्ला ही रहेंगे।जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त सिंह
बभनजोत-गोंडा
बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ की बैठक विकास खंड बभनजोत के गोविन्द प्रसाद शुक्ला इंटर कालेज में आयोजित की गई जिसमें
जिले से आये हुए अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त सिंह व मंडल अध्यक्ष दीपू यादव का
बभनजोत ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त सिंह ने कहा कि सभी प्रधान साथियों को संगठित होने की आवश्यकता है बैठक में ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न की बातों को प्रमुखता के साथ आलाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है
उन्होंने इशारों-इशारों में सरकार को घेरे में लेकर चेतावनी दी कि किसी प्रधान या प्रधान संघ के पदाधिकारियों का उत्पीड़न भारी पड़ेगा।
ब्लाक अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने मीटिंग में आये सभी ग्राम प्रधानों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।
साथ ही
इस मौके पर लगभग साठ ग्राम प्रधान मौजूद रहे जानकारी के अनुसार कुछ ग्राम प्रधान अपने निजी कारणों से बैठक में नहीं आ पाये।
इस मौके पर अखिल भारतीय प्रधान के संरक्षक डॉ अब्दुल सलाम, सियाराम, जायसवाल,अबरार अहमद, के साथ प्रधानगण मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।