मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
रुधौली में भी मनाया गया अमृत महोत्सव
बस्ती रुधौली। सोमवार को प्रदेश भर में बनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में रुधौली नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड में स्थित शहीद पार्क में अमृत महोत्सव मनाया गया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा, तहसीलदार प्रमोद कुमार, चेयरमैन धीरसेन निषाद, अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा आदि ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद शहीद की पत्नी मालती देवी व उनके बच्चों से मिलकर उनके मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली। शहीद की पत्नी और बच्चों को अंग वस्त्र एवं उपहार देते हुए उनके परिजनों से किसी भी आवश्यकता में हर संभव मदद का आश्वासन अपर पुलिस अधीक्षक ने दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।