कैलाश सिंह विकास वाराणसी
बाढ़ की विभीषिका के बीच स्वच्छता की ललक
पॉलीथिन मुक्त काशी व गंगा घाट के लिए की गई जागरूकता
वाराणसी। पॉलीथिन मुक्त काशी व गंगा घाट के लिए नमामि गंगे द्वारा दशाश्वमेध घाट से लेकर राजेंद्रप्रसाद घाट के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया । बढ़ी हुई गंगा में बह रही सैकड़ों पॉलीथिन को समेटकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया । लाउडस्पीकर के माध्यम से घाट पर पॉलीथिन से बढ़ रही गंदगी का हवाला देते हुए गंगा घाटों पर उसका उपयोग न करने के लिए सभी से आग्रह किया गया । संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमें खुद को बदलना होगा तभी चारों और स्वच्छता होगी ।हमको खुद अपनी तरफ से पहल करनी होगी । पॉलीथिन से हमें तौवा करना होगा । ऐसा करने के लिए सबको आगे आना होगा तभी हमें पॉलीथिन से निजात मिलेगी ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।