कैलाश सिंह विकास वाराणसी
स्वर्ण व्यवसायियों के शोषण का रास्ता है एचयूआईडी कानून - जितेंद्र सेठ
वाराणसी। क्वालिटी कंट्रोल के नाम पर तरह-तरह के नियम लगाकर सर्राफा व्यवसायियों के व्यापार को गर्त में धकेलने का काम एचयूआइडी कानून लागू कर सरकार कर रही है। उक्त व्यक्तव्य वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेठ ने एचयूआईडी प्रावधान के विरुद्ध वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के सदस्यों ने सोमवार को पांडेयपुर में बैठक के दौरान कही। मौके पर जितेंद्र सेठ ने कहा कि यदि सरकार की मंशा महज क्वालिटी कंट्रोल की है तो एचयूआईडी के माध्यम से अतिरिक्त बाध्यताए लागू करने का औचित्य समझ से परे है, सर्राफा व्यवसायियों की राय जाने बगैर उक्त कानून जबरन थोपा जा रहा है। विशाल सेठ ने कहा कि उक्त कानून के दायरे में केवल मैन्युफैक्चरर और हॉलमार्किंग सेंटर होना चाहिए इसमें दुकानदारों को शामिल करने से दुकानदार शोषण का शिकार होंगे। संगठन के महामंत्री संतोष सेठ ने कहा कि आंचलिक बाजारों के दुकानदार इस कानून से बुरी तरह प्रभावित होंगे सरकार को पहले कार्यशाला आयोजित कर लोगों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। मौके पर प्रमुख रूप से अश्वनी सोनी, जयप्रकाश सेठ, अतुल सोनी, अभिषेक सेठ, मनोज सेठ, एडवोकेट सुरेंद्र सेठ, विनोद सेठ, क्रिश सेठ, अवधेश सेठ, दीपक सेठ आदि लोग शामिल रहें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।