विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर
विजली की लगातार कटौती से परेशान उपभोक्ता, हाइडिल का फोन नाट रिचेबल
गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा कस्बे मे खोराबार के विद्युत उपकेन्द्र के जगदीपुर हैंडिल से आज शनिवार को 1.बज कर 50 मि,से बिजली गुल है। एंव उमस भरी गर्मी से बिजली उपभोक्ता बेहाल है। आलम यह है कि बिजली उपभोक्ता आक्रोश मे है एंव लोगों का आरोप है कि प्रति दिन शाम 8 बजते ही रोज बिजली गुल हो जाती है और अब तो दिन मे भी कई घंन्टे जगदीशपुर के हैडिंल से बिजली कट हो रही है। दूसरी तरफ बिजली उपभोक्ता हैडिंल पर फोन कर के बिजली गुल होने की जानकारी लेना चाहते हैं तो हैडिंल का फोन अधिकांश नाट रिचबुल बोलता है। चिंतनीय बात यह है कि इस दशा में अब उपभोक्ता किससे जानकारी प्राप्त करें ।
शिकायत मिलने पर लाईन कर्मचारियों से भी सम्पर्क करने को कोशिश किया गाय मगर शनिवार को शाम 6,50 तक कर्मचारी के नंबर पर भी नही सम्पर्क हो सका। दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक लाईट नही आई है!
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।