कैलाश सिंह विकास वाराणसी
जिले में 16 सितम्बर को 48 केन्द्रों पर किया जायेगा टीकाकरण
वाराणसी। जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जनपद में कोविड-19 टीकाकरण का माह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी बी सिंह* ने बताया कि वृहस्पतिवार (16 सितम्बर) को सुबह 8 बजे से खोले जाएंगे स्लॉट, लाभार्थी वृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से टीकाकरण करा सकते हैं। जिले में 16 सितम्बर को ग्रामीण क्षेत्र के 17, शहरी क्षेत्र के 21, 8 वर्कप्लेस, एक-एक महिला व अंतर्राष्ट्रीय स्पेशल केंद्र तथा *3 केन्द्रों क्रमशः राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट, एसवीएम हॉस्पिटल भेलूपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सिर्फ द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जायेगा।*
शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के केन्द्रों पर ऑन स्पॉट (वॉक इन) नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं।
इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह केंद्रों पर शांतिपूर्वक रूप से टीकाकरण का लाभ उठाएं। सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीकाकरण कराएं। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क सुविधाओं का शांतिपूर्ण तरीके से लाभ उठाएं जिससे अन्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
डीआईओ ने बताया कि जनपद में जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र हेतु भी स्लाट खोले जाएंगे इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती है, वहीं जिन नागरिकों के द्वितीय डोज़ लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।