राकेश सिंह गोंडा
भारतीय जनता पार्टी से रहे सावधान और 2022 में बनाए अखिलेश सरकार- मसूद आलम
बभनजोत गोंडा:समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा में चलाए जा रहे चौपाल कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता रईस अहमद के आवास रेन्ड वालिया में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में अतिथियों को सुनने के लिए भीड़ एकत्रित हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के लोगों से और नेताओं से सावधान रहें यह सत्ता को पाने के लिए हमारे आपके बीच में नफरत भी पैदा कर सकते हैं आज भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ गई है उत्तर प्रदेश के चारों तरफ से समाजवादी पार्टी की लहर होने की खबरें आ रही हैं 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं हमें हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब देना होगा हमें आपस में एकता भाईचारा बनाए रखना होगा सभी जातियों को लेकर छोटी बड़ी जातियों को साथ में लेकर अखिलेश यादव के कार्यों को जनता के बीच पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है और अभी हमारे पास समय है आज ही से हम सबको लक्ष्य की प्राप्ति के लिए माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए रात दिन एक कर के जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए तब तक खामोश नहीं बैठना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता रईस अहमद ने कहा कि आज जनता महंगाई से बेहाल है सरसों का तेल पेट्रोल डीजल का रेट आसमान पर पहुंच गया है देश का और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से परेशान है आज 500 का सिलेंडर 900 में मिल रहा है किसानों का धान गे हूं समय से नहीं खरीदा जा रहा है ओने पौने दामों पर उन्हें बेचना पड़ रहा है इस सरकार में गन्ना किसानों का शोषण हो रहा है कई महीनों से किसान तीन कृषि बिल कानून को लेकर आंदोलित है लेकिन यह सरकार किसानों की मांग मानने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है इन्हीं सारी चीजों को आप जनता के बीच में जाकर बताएं निश्चित ही 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता कार्यक्रम को अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव तस्लीम अहमद विधानसभा अध्यक्ष डॉ अब्दुल सलाम सपा के वरिष्ठ नेता माहिम हुसैन उर्फ माहिम बाबा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा नेता अरुण प्रताप सिंह उर्फ डिंपल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया आए हुए अतिथियों का स्वागत चित्र और वस्त्र देकर डिंपल सिंह वह रईस अहमद महबूब अहमद बाबर हुसैन महफूज अहमद ने किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप वर्मा अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा अध्यक्ष महबूब अहमद अल्पसंख्यक सभा जिला सचिव बाबर हुसैन रहम अली कादरी महफूज अहमद जगदीश सिंह मोहित यादव वसीम खान हरि राम चौहान पिंटू मौर्य आज सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।