इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
चोरी की 3 मोटर साईकिल व एक अवैध तमन्चे के साथ तरया सुजान पुलिस ने किया 3 वाहन चोर गिरफ्तार
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तरया सुजान कपिल देव चौधरी और थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा डुमरिया हनुमान मन्दिर के पास से 03 नफर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिल व 1 देशी तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतुस की बरामदगी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 1.छोटू सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 जलालपुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज विहार । 2.सोनू ओझा पुत्र नागेन्द्र ओझा R/O अमवां थाना कुचायकोट जनपद गोपालंग विहार। 3. राजन कुमार पुत्र आनन्द प्रसाद सा0 डूमरिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ।
बरामदगी का विवरण 1. पल्सर मो0सा0 जिसका रजि0नं0 UP57JH5306 चेचिसं नं0 MB2A11CY5HRA09595, 2. मो0सा0 हीरो सुपर स्पे0 काले रंग की रजि0 UP57 AS7504 व चे0नं0 MBLJARI63K9A02545, 3. मो0सा0 बजाज डिस्कवर रजि0 नं0 BR05 R 4462 व चेचिस नं0 MD2DSPAZZTPF5XXXX
4. एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतुस
गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद कार्यवाही मु0अ0सं0 339/21 धारा 41,411, 414, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि बनाम उपरोक्त तीनो व अन्य, मु0अ0सं0 340/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट बनाम छोटू सिंह उपरोक्त
गिरफ्तारी व बरामद करने वाली टीम एसएचओ कपिलदेव चौधरी थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
व0उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल, हे0का0 शशिकान्त यादव,हे0का0 राधेश्याम यादव,हे0का0 धर्मवीर यादव, का0 रामप्रवेश चौधरी, का0 अमित यादव, का0 दिनेश कुमार यादव
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।