भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाएगी
प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी द्वारा 11 सितम्बर से शुरू किये जाने वाले बूथ विजय अभियान, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से पार्टी द्वारा शुरू किये जाने वाले ‘सेवा समर्पण अभियान‘, राज्य की भाजपा सरकार के साढे चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले अभियान सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व अभियानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर कार्ययोजना बनी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी 11 सितम्बर को बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ करेगें। श्री नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों से सायं 4 बजे वर्चुअल प्लेटफार्म पर संवाद कर अभियान का शुभारम्भ करेगें। इसके साथ ही 11 सितम्बर से 20 सितम्बर तक पन्ना प्रमुख बनाने का काम भी पार्टी पूरा करेगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान चलाएगी। सेवा समर्पण अभियान के अन्तर्गत पार्टी प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे सेवा कार्य आयोजित करेगी।
बैठक में तय किया गया कि 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जनता के दरबार में पहुंचाया जाएगा। वहीं 20 सितम्बर को सभी विधायक अपनी विधानसभा में किये गए विकास कार्यों व उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगें। इसके साथ ही 26 सितम्बर से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर-घर सम्पर्क कर आमजन से संवाद करेगें। जबकि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती पर मण्डल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।