गोरखपुर उच्च अधिकारियों के नाक नीचे हो रहा है अवैध निर्माण
निर्माण करने वालों के सामने प्रशासन नतमस्तक
गोरखपुर। महानगर के बीचों-बीच शास्त्री चौक के बगल अवैध निर्माण जोरो पर है। आश्चर्य की बात यह रही कि कलेक्ट्रेट में बैठने वाले उच्च अधिकारियों को यह निर्माण नहीं दिखा। मामले के संबंध में अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ द्वारा संचालित जांच की आंच के मुख्य संरक्षक मोहम्मद जमशेद जिद्दी द्वारा अवगत कराने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कुछ करने में असहज होना मामले में गोलमाल होने की तरफ इशारा करती है।
गौरतलब है कि गोरखपुर कलेक्ट्रेट के बगल शास्त्री चौक स्थित सेंट एंड्रयूज के चर्च कैंपस के बाहर अवैध निर्माण जोरो पर है। जानकारों का मानना है कि पहले से निर्मित दुकानों को बिना नक्शा पास कराएं बनवाया गया और अब उसके उपर भी निर्माण निरंतर जारी है।
इस संबंध में गोरखपुर कमिश्नर को अवगत कराते हुए अपर आयुक्त गोरखपुर विकास प्राधिकरण के भी संज्ञान में लाया गया किन्तु निर्माण कार्य रोकने में प्रशासन असमर्थ रहा। जुनियर इंजीनियर यशवंत की मानें तो निर्माण करने वालों पर अंकुश नहीं लगाया जा पा रहा है। 29 सितम्बर को जब-जब फोर्स पहुंची काम दिखाने को बंद किया गया पुनः प्रारंभ कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।