रिपोर्ट:- पुनीत मिश्रा फर्रुखाबाद
बरसात पर श्रद्धा भारी बरसते पानी में गणपति बप्पा मोरया
फर्रुखाबाद में इन दिनों धूमधाम से गणेश महोत्सव चल रहा है इन्द्रदेव ने गुरुवार को श्रद्धा का भक्तो का इम्तिहान लिया, जिसमें श्रद्धा का विजय हुई और इन्द्रदेव की बरसात श्रद्धा के आगे हल्की पड़ गयी
ढोल नगाड़ों के बीच लोगों ने गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली। युवक, युवतियां, महिलाएं ढोल की थाप पर बीच सड़क नृत्य करते हुए गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाते रहे बरसात जितनी तेज होती बप्पा के नारे भी उतने तेज हो जाते
फर्रुखाबाद शहर से जगह जगह गली-गली विराजे गणपति का आज विसर्जन हो रहा था इसमें सुबह से जोरदार बारिश हो रही थी गली और मोहल्लों से गणपति विसर्जन की प्रतिमाएं निकलकर पांचाल घाट जा रही थी जिसमें भक्तों का मनोबल बरसात में कम नहीं होने दिया और जमकर युवक युवतियां महिलाएं सड़क पर नाचते गाते विसर्जन के लिए गए
सुबह से करीब तीन दर्जन प्रतिमाएं फर्रुखाबाद शहर से पांचाल घाट पर विसर्जन के लिए रवाना हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त विसर्जन यात्रा में शामिल हुए और जमकर गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाए
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।