मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
नेशनल हाईवे की स्ट्रीट लाइटो से जगमग हुआ नगर पंचायत
बस्ती रुधौली: स्थानीय बस्ती बांसी मार्ग पर नगर पंचायत परिक्षेत्र में नेशनल हाईवे द्वारा लगभाग ढाई साल पहले डबल आर्म वाले स्ट्रीट लाइटों से सजाया गया था लेकिन दुर्भाग्यवश उसका संचालन ना हो सका था। इन लाइटों को जलाने के लिए कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद की ओर से जिलाधिकारी बस्ती एवं विधायक संजय प्रताप जायसवाल की ओर से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं हाईवे के अथॉरिटी प्राधिकरण को पत्र लिखा गया था जिसके चलते अब जाकर नगर पंचायत परीक्षेत्र को इन स्ट्रीट लाइटों से रोशनी की किरण नसीब हो पाई।
गुरुवार को इन स्ट्रीट लाइटों को जलाकर इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत रुधौली को यह तोहफा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मैं रुधौली की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इसके साथ ही मेरी ओर से यह प्रयास रहेगा कि ग्रामीण व अन्य नेशनल हाईवे की लाइटों को यथाशीघ्र चालू किया जाए जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि विजय पांडेय, जिला मंत्री रामउग्रह जयसवाल, महेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, दीपक सिंह, शशांक रावत, दुर्गेश सोनी, रवि जायसवाल, जयप्रकाश, विकास शर्मा, शैलेश चौधरी, मनोज सिंह, असलम, नंदलाल, राजकुमार चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।