कृपा शंकर चौधरीी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं - आनन्द शाही
गोरखपुर । चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में आई बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहे आनन्द शाही ने बुधवार को बाढ़ पीड़ितों में अपने हाथों राहत सामाग्री का वितरण किया।
हियुवा के जिला प्रभारी आनन्द शाही ने बुधवार को ब्रह्मपुर ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री और खाद्यान्न वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं। बाढ़ पीडित अपने को असहाय न समझें जो भी मदद होगा किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ जिपंस सुरेश पासवान, जिपंस प्रतिनिधि रामदुलारे चौधरी, धनराज निषाद, शत्रुघ्न पासवान, मनीष सिंह, आकाश सिंह, अष्टभुजा चौधरी, ओम प्रकाश पासवान, रामलाल, सुमित विश्वकर्मा, बाल गोविंद शर्मा, दिलीप पांडे, राजकुमार पासवान, राजेंद्र एवं भारतीय जनता पार्टी व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।