कैलाश सिंह विकास वाराणसी
मिथिलेश पटेल बने सुभासपा मण्डल महासचिव
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह व मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर ने कैम्प कर्यालय भरलाई शिवपुर वाराणसी पर प्रेसवार्ता कर मिथिलेश पटेल को मंडल महासचिव तथा संतोष प्रजापति को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया की 2022 की चुनाव के मध्यनजर संगठन को मजबूत करने के लिये मंडल कमेटी का विस्तार किया जा रहा है।
*मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर* ने मिथिलेश पटेल व संतोष प्रजापति को न्युक्ति पत्र सौंपा तथा कहा कि आगमी विधानसभा चुनाव में सुभासपा अपने दम पर चुनाव लडने के लिये संगठन को ग्रास रुट तक समीक्षा कर रही है।
प्रेसवार्ता में रमेश राजभर, जागेश्वर राजभर, छपन राजभर, दसरथ राजभर, गौतम प्रजापति, महेंद्र राजभर, बिनोद प्रजापति, आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।