कैलाश सिंह विकास वाराणसी
किसान से पंगा लिया उसका पतन हुआ- शशि प्रताप सिंह
सुभासपा ने समर्थन में दिया धरना।
वाराणसी। तीन कृषि कानून को वापस लेने के समर्थन में भारत बंद का समर्थन करते हुए सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह शास्त्री घाट वाराणसी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ धरना* दिया और बताया कि किसान ही धरती के असली भगवान है, हमारे अन्न देवता है, अन्न से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जिलाधिकारी तक उनके अन्न को खा कर जिंदा है उनकी हर मांग को सरकार को मनाना चाहिए। जिसने भी किसान को दुखी किया उसका पतन होगा 1 साल से किसान भाई धरना दे रहे है लेकिन हिटलर वाली सरकार सुनने को तैयार नही है, पतन निश्चित है, सुभासपा किसानों के हर मांग के साथ हमेशा से रही है। अमेरिका को खुश करने से देश वासियों के पेट नही भरेगा , अन्न देवता को खुश रखने से देश भी खुशहाल रहेगा। महंगा कपड़ा पहनकर फ़ोटो सूट कराने से, जाति गत मंत्री बनाने से देश के लोग खुशहाल नही होगे। चुनाव के पहले लॉलीपॉप देने से किसान नही हारेगा
किसानों की जीत होगी किसान हारने वाला कौम नही है जमीन से अन्न पैदा करता है, कितने नेता को पैदा किया और कितने को नेसनाबूत किया है। किसानों को अबला समझने की भूल एक दिन मिट्टी में मिल जाएगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य
कृषि सषक्तिकरण व संरक्षण
कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण)
प्रमुख रूप से शशिप्रताप सिंह, नित्यानंद पांडेय, राकेश कुमार गोंड़, छोटेलाल बनारसी, बिजेंद्र पाल, डॉ0 बसंत राजभर,जागेश्वर राजभर, सुरेन्द्र राय, फौलाद राज,संजय राज, संतोष प्रजापति, दसरथ राजभर, गोपाल, छपन्न राजभर आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।