कैलाश सिंह विकास वाराणसी
विद्यालय प्रबन्धक से लखों के ठगी के आरोपियो को न्यायालय ने किया भगोडा़ घोषित
वाराणसी। बड़ागाँव शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानन्द पुर गाँव स्थित एक इंटर कालेज के प्रबंधक के साथ सोलर पम्प लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले मे न्यायालय ने तीन आरोपियो को भगोड़ा घोषित कर दिया घटना के संदर्भ मे बात करने पर शिवपुर थाने के इंसपेक्टर क्राइम नागेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना के संदर्भ में कालेज प्रबन्धक अशोक कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया की लगभग तीन वर्ष पूर्व धर्मेंद कुमार नामक व्यक्ति अपने पाँच अन्य सहयोगियों के साथ मेरे कालेज में आकर खुद को लार्ड बुद्धा नामक ट्रस्ट का प्रबन्धक तथा अन्य को सहायख ट्रस्टी बताते हुए कहा कि मेरे पास पीएम के संसदीय क्षेत्र में 1250 सोलर समरसेबल पम्प लगाने की योजना है लेकिन इस पम्प को लगाने की शर्त ये है कि कम से कम सम्बंधित व्यक्ति को अपने लोगो मे ढेड़ सौ सोलर पम्प लगाने होंगे बदले में ट्रस्ट आपको पचास हजार रुपया प्रति पम्प के हिसाब से मज़दूरी भी देगा साथ ही आपको प्रति पम्प ढेड़ सौ पम्प पर पन्द्रह लाख रुपये की सिक्योरटी भी जमा करनी होगी बदले मे ट्रस्ट उक्त राशि का चेक उपलब्ध करायेगा प्रबन्धक अशोक कुमार जालसाज के बातों में आकर अपने सहयोगियो के मदद से जालसाज को 600 सोलर पम्प का साठ लाख रुपये का चेक भी दे दिया बदले में जालसाज ने प्रबन्धक को पन्द्रह लाख रुपये का चेक भी दिया लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद मुझे न तो सोलर पम्प लगा और न ही अभी तक कोई सामान मिला वही जब प्रार्थी ने दस फरवरी को मोबाइल फोन से बात कर धर्मेंद कुमार से पम्प के विषय मे बात करनी चाही तो उसने कहा कि अपना पैसा भूल जाओ नही तो अंजाम भुगतोगे प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर शिवपुर पुलिस कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज चूकी है जबकि धर्मेंद कुमार , सुनीता भारती, गुनिया भारती, निवासी चोचकपुर करन्डा गाजीपुर को आज शिवपुर थाने द्वारा न्यायालय के आदेश पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया जालसाजों के खिलाफ शिवपुर थाने मे धारा 419 420 467 468 471 406 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।