कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
सपा नेता काली शंकर द्वारा नायब तहसीलदार अलका सिंह को ज्ञापन सौंपा गया
गोरखपुर। बांध बचाओ और सड़क बनाओ आंदोलन के अंतर्गत महुआबारी ग्राम में सड़क व नाली निर्माण को लेकर के चौरीचौरा तहसील सपा नेता काली शंकर द्वारा धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी और तहसीलदार की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अलका सिंह को ज्ञापन सौंपा गया.
काली शंकर ने बताया कि विगत कई वर्षों से महुआबारी ग्राम में सड़क व नाली की घोर समस्या है कुछ लोगों द्वारा सड़क व नाली नहीं बनने दिया जा रहा है जिससे गांव के सैकड़ों लोग नरक की जिंदगी जीने के लिए विवश हैं इसी सड़क पर गिरने से मृत्यु भी हो चुकी है और गांव में वर्षों के जलभराव से गंदगी उत्पन्न हो चुकी है और संक्रमण फैल रहा है जो कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण हुआ है.
यदि 29 सितंबर तक अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेकर के इस पर ठोस कार्यवाही नहीं हुआ तो 30 सितंबर को तहसील मे हम पुनः अपनी आवाज को बुलंद करेंगे.
धरना प्रदर्शन उप जिलाधिकारी चौरीचौरा से मोबाइल पर वार्ता और मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार अलका सिंह के आश्वासन के बाद खत्म किया गया.
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रंजीत बाघे, रामजतन जयसवाल, जगदीश, सुधीर पासवान, अजीत पासवान, अखिलेश, शिवप्रसाद, रामाधार, विशाल, अरविंद, शक्तिमान, रामदयाल, रोहित, अभिमन्यु, सनी, रितिक, मनोज, शशि प्रभा, उषा, चिंता, रामावती, गीता, दुगरी, प्रमिला, राधिका, सोनमती आदि उपस्थित थे.
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।