रिपोर्ट:अरविन्द शर्मा
सचिव/ नोडल अधिकारी ने आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण, समय से इसे पूरा करने के दिए निर्देश
कानपुर देहात।सचिव/ नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने अकबरपुर मे बने आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया इस चिकित्सालय में 50 शैय्या की व्यवस्था है, चूंकि इस चिकित्सालय से जनपद के निवासियों का गहरा हित जुड़ा हुआ है इसी कारण नोडल अधिकारी ने इसके प्रत्येक भाग का गहन निरीक्षण किया। आयुष चिकित्सालय यूपीआरएनएसएस संस्था द्वारा 695.45 की लागत से तैयार कराया जा रहा है, इस भवन का निर्माण कार्य 18 अगस्त 2018 को प्रारंभ हुआ था, 30 सितंबर 2021 तक कार्य पूर्ण करने की अवधि है, नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण चिकित्सालय का कार्य जल्द पूरा करें जिससे आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजीव राज, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।