कैलाश सिंह विकास वाराणसी
पांच सितंबर को हुंकार भरेगा लोहार समाज जागरूकता संगोष्ठी में
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह द्वारा महानगर कार्यालय दासनगर लहुराबीर पर प्रेस वार्ता किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया कि 05 सितम्बर को मढ़वा पांडेय पुर में विश्वकर्मा समाज की जागरूकता संगोष्ठी होगा। आजादी के 75 साल बीतने जा रहे है विश्वकर्मा लोहार शर्मा बढ़ई जैसे कलाकार जातियों को अपनी ताकत का ऐहसास कराने की जरूरत है। भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के लोगो का नीबू और तेजपत्ता की तरह यूज़ करती आ रही है उसका अचूक जबाब देने का समय आ गया है।
चंदन विश्वकर्मा ने आवाहन किया कि विश्वकर्मा समाज के पिछड़े पिछाड़े गये परिवार को अपने ताकत और हक अधिकार को समझने के लिये संगोष्ठि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये।
साथ में चंदन विश्वकर्मा, रमेश राजभर, सुमित, जागेश्वर,संतोष प्रजापति, दसरथ दीपक केशरी, सुरनेंद्र राय,ओम प्रकाश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा
मनोज विश्वकर्मा,आनद विश्वकर्मा गोपाल विश्वकर्मा,पप्पू विश्वकर्मा डा० आर आर विश्वकर्मा भूपेंद्र विश्वकर्मा,आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।