लखनऊ ब्यूरो
सरकार के देश बेचो अभियान की पोल खोलेने के लिए राजस्थान प्रभारी अजय माकन लखनऊ में
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व मंत्री भारत सरकार राजस्थान प्रभारी अजय माकन भाजपा सरकार के देश बेचो अभियान की पोल खोलेने के लिये उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस को सम्बोधित करने पहुँचे, उसी कड़ी में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने अजय माकन जी का कोंग्रेस नेताओ के साथ स्वागत करने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाते समय अपनी गाड़ी में अजय माकन जी को लेकर जातें समय गाड़ी खुद चलाई।
कार्यालय जाने से पहले चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री धीरज गुर्जर जी ने पुष्पगुच्छ देकर व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी श्री योगेश दीक्षित, मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, मीडिया विभाग के संगठन संयोजक-श्री ललन कुमार, संयोजक प्रिंट मीडिया श्री अशोक सिंह, प्रोटोकाल प्रभारी श्री रमेश मिश्रा व श्री रंजीत सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अनस रहमान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्री तारिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री अंकित तिवारी, सैय्यद इमरान एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।