पुनीत मिश्रा फर्रुखाबाद
स्कूल के समर से पानी पीते समय करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत
फर्रुखाबाद। थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी अमन प्रजापति (12) पुत्र रिंकू प्रजापति श्रीमती पुतली बेगम विद्यालय ग्राम रायपुर खास में कक्षा छह का छात्र था। प्रतिदिन की भाँति बुधवार को वह स्कूल पढऩे गया था। जब उसे प्यास लगने लगी तभी वह स्कूल मे लगे सबमर्सिबल के नल से पानी पीने लगा। उसी समय समर में लगे नल में करंट की चपेट मे आते ही वह अचेत हो गया। विद्यालय के शिक्षकों ने फोन द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन अचेत अवस्था में पड़े अमन को कायमगज नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर आये। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल के फार्मासिस्ट कृष्ण मूर्ति वर्मा ने मेमो कोतवाली भिजवाया। मेमो के आधार पर कस्बा चौकी से दरोगा अभय सिह हेड कांस्टेबिल धर्मेन्द्र कुमार मौके पर पहुँचे और जाँच पड़ताल की। मौत की सूचना पाते ही मृतक की माँ गुडिय़ा सहित दो भाइयों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि किशोर का पिता दिल्ली में नौकरी करता है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।