कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर
बाढ़ से पीड़ित परिवारों को हर प्रकार से होगी सहायता : कमलेश पासवान
गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने स्टीमर द्वारा एनडीआरएफ और राजस्व कर्मियों के साथ मैरुण्ड गांव का भ्रमण कर राहत किट वितरित किए।
बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान झंगहा कैम्प कार्यालय पर पहुंच कर स्टीमर द्वारा एनडीआरएफ व राजस्व की सम्पूर्ण टीम के साथ मैरुण्ड ग्राम राजधानी, सिलहटा मुंडेरा, जयरामकोल ,भरोहिया,साधना,बसुही गोरसैरा आदि ग्राम सभाओं का भ्रमण कर पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री राहत किट का वितरण किया। इस अवसर पर कमलेश पासवान ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित किसी भी परिवार को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी परिवार को यदि कोई परेशानी होती है तो हमें अवश्य बताएं उसका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चौरी चौरा अनुपम मिश्रा,तहसीलदार,पूर्व प्रमुख आनन्द शाही रामअवध प्रसाद,जिला पंचायत सदस्य समरजीत पासवान, उपेन्द्र पासवान, अरविंद पासवान प्रधान, डॉ० राममिलन प्रजापति, सतेन्द्र यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी,लाल साहब,रविन्द्र पासवान, तूफानी पासवान व एनडीआरएफ टीम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।