लखनऊ ब्यूरो
मायावती ने बाहुबलियों से किया किनारा, मऊ की सीट भीम राजभर के नाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते देख बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती भी पूरी तैयारी में है। आज उन्होंने ताबड़तोड़ तीन ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बाहुबलियों के साथ चुनाव न लड़ने की बात कही।
मायावती द्वारा किए गए अपने पहले ट्वीट में आजमगढ़ मंडल के मऊ विधानसभा से पार्टी के राज्य अध्यक्ष भीम राजभर के चुनाव लडने की बात कही गई। इसके अलावा बाहुबलियों के साथ चुनाव न लड़ने को कहा। गौरतलब है इस सीट से मुख्तार अंसारी चुनाव लड़ते थे।
अन्य ट्वीट में उनका पुराना अंदाज दिखा जिसमें कहा गया कि पार्टी के प्रभारी यह ध्यान रखें कि ऐसे व्यक्ति का चुनाव न किया जाए जिससे पार्टी की छवि को नुक्सान हो। उन्होंने कहा कि पार्टी का जो संकल्प है कि कानून द्वारा कानून का राज हो के दिशा में चलते हुए पार्टी काम करेगी। इससे बच्चा बच्चा कहेगा कि बहन जी की सरकार है जो कहती हैं वह करके दिखाती है ं
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।