प्रदेश में बढ़ते अपराधों व आसमान छूती महंगाई से कराह रही आवाम – रिजवान अहमद
लखनऊ। नागरिक एकता पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रिजवान अहमद ने जनपद-कन्नौज का दौरा किया जहाँ पार्टी के जिलाध्यक्ष मैनूर खान व अन्य पदाधिकारियों ने रिजवान अहमद जी का व आये हुए अन्य पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया | उसके उपरांत राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रिजवान अहमद ने काजी टोला, थाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया जिसके बाद कई लोगों को नागरिक एकता पार्टी की सदस्यता दिलाई | इसके पश्चात प्रेस को संबोधित करते हुए रिजवान अहमद ने कहा कि आज जिस तरह से प्रदेश के लोगों के पास न नौकरी है और न कोई रोजगार | युवा जो देश के भविष्य हैं वो आत्म हत्या कर रहे हैं हैं तथा देश के अन्नदाता की फसल की उसे सही कीमत तक नहीं मिल रही है जिसके लिए वो कई महीनों से आन्दोलन करने को मजबूर है | प्रदेश में बिजली बिल की कीमतें आसमान छु रही हैं जो बकायदार उपभोक्ता हैं उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जा रहा है | प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है प्रदेश की कानून व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है | आज उत्तर प्रदेश में मुसलमानों, पिछड़ों, एस.सी. एस. टी, वर्ग के लोगों के अधिकार्रों का हनन व उत्पीड़न किया जा रहा है संवैधानिक मूल्यों को ताख पर रखकर कार्य किया जा रहा है | नागरिक एकता पार्टी का यह मिशन है कि अब तक जिस - जिस समाज को भी उनकी आबादी के अनुरूप भागीदारी नहीं मिली है पार्टी उनके लिए जमीन पर लड़ाई लड़ती रहेगी और जैसा भी संघर्ष करना पड़ेगा, करेगी |
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मैनूर खान, जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।