इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा को कुशीनगर जनपद में लोगों ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत
कुशीनगर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के द्वारा कपिलवस्तु से चला कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा कुशीनगर जनपद में पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया।
कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा के तहत किसानों को उनको हक दिलाना कृषि को उद्योग की दर्जा दिया जाए विभिन्न प्रकार मांग व जागरूकता अभियान के तहत कुशीनगर जनपद के सुकरौली, हाटा, हेतिमपुर, भैसहा, मंगलपुर, कुशीनगर,सिसवा महंत, कसया, बाड़ी पुल चौराहा, बहोरापुर, जानकी नगर, पडरौना, मटिहानिया बुजुर्ग, बड़गांव परान छपरा, राजापाकड़, तमकुही राज, सलेमगढ़, अहिरौली दान, फाजिलनगर में युवाओं से लेकर पुरुष और महिलाओं ने रथयात्रा को नारे के साथ भव्य स्वागत किया कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा के संचालक अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा व मिर्जापुर के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह पटेल, अवधेश वर्मा, कुशीनगर से वरिष्ठ अधिवक्ता जगदंबा सिंह एडवोकेट, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, राजेश सिंह प्रदेश महासचिव, अवधेश वर्मा पदाधिकारीयों ने जगह-जगह सभा को संबोधित किया लोगों का अभिवादन किया यह कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा उत्तर प्रदेश विभिन्न जनपदों से होकर लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर भव्य रैली के साथ अन्नदाता रथ यात्रा का समापन होगा। कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा में कुशीनगर जनपद से अर्जुन पटेल, मोहन पटेल, अशोक सिंह पटेल, अमरनाथ पटेल, सुरेश सिंह, संजय सिंह एडवोकेट, गौरी शंकर पटेल, राजन पटेल, राजदेव, प्रमोद पटेल, महंत पटेल, निखिल पटेल, बंका सिंह पटेल, अजय सिंह, तेजप्रताप सिंह पटेल, गोविंद, सुंदर, प्रभुनाथ सिंह, अमरजीत आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।