कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर
बाढ़ प्रभावितों की मदद में न हो कोई कमी - आनन्द शाही
आनन्द शाही ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा
गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में बहने वाले फरेन नाले के राजधानी और सिलहटा गांव के बीच बन्धे के टूटने तथा जोगिया गाँव के पास गोर्रा नदी के बांधे के टूटने से प्रभावित गांवों का जायजा लेने पहुंचे हियुवा के जिला प्रभारी आनन्द शाही ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
क्षेत्र के राजधानी, सिलहटा, जयरामकोल, जोगिया, बसुही, बड़हरिया, सधना गांवों के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर आनन्द शाही ने उनकी समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ जिपंस प्रतिनिधि रामदुलारे चौधरी, जिपंस सुरेश पासवान, ग्राम प्रधान राजधानी अरविंद सिंह उर्फ हन्टू सिंह, राजन पाण्डेय, लालू निषाद, महंत पासवान, राममिलन प्रजापति, मनीष सिंह सहित उक्त गांवों के तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।