राकेश सिंह गोंडा
हथियागढ़ चौकी प्रभारी मदनलाला गौतम का हुवा विदाई समारोह
गोंडा: छपिया थाना के हथियागढ़ा चौकी में आयोजित विदाई समारोह में चौकी इंचार्ज मदनलाल गौतम को फूल-माला पहनाकर क्षेत्रवासियों ने विदाई दी।क्षेत्र के लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरण को याद किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। बढौली पुर प्रधान ने कहा कि पुलिस महकमे की आमजन में अच्छी छवि बनाने में मदनलाल गौतम ने अपने कार्यों से अच्छी भूमिका निभाया है।
चौकी पर तैनात मदनलाल गौतम चौकी इंचार्ज को चौकी कोहोबा स्थांतरण होने पर आज बिदाई समारोह में सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से विदाई दी चौकी इंचार्ज के कार्य से अस्थाई लोग बहुत खुश थे किसी के भी साथ कभी भेदभाव नहीं किए सबकी फरियाद सुनते थे जो सही रहता था वही करते थे हमेशा सही का साथ दिया।
मौके पर ग्राम प्रधान बढ़ौली पुर मो. इरफान, मो जमाल प्रधान, शिव पूजन प्रधान, प्रधान राकेश कुमार, संजय यादव, पत्रकार वहीदुल्लाह चौधरी, नज़ीर मो., परवेज़ पत्रकार, डा. ज़हीर ख़ान, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी dk मद्देशिया, मजहरूउद्दीन, अभिलाख वर्मा, रमेश कुमार, व क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।