नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, एनबीई ने NEET PG Admit Card 2021 जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट 6 सितंबर, 2021 से उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 18 अप्रैल 2021 को परीक्षा के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड को "शून्य" माना जाएगा। नए प्रवेश पत्र एनबीई की वेबसाइट पर 6 सितंबर को जारी किए जाएंगे।
परीक्षा केंद्रों ने यह चीज़ें करवाई जाएंगी उपलब्ध
परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एक सुरक्षात्मक फेस शील्ड, फेस मास्क और सैनिटाइज़र पाउच प्रदान किए जाएंगे। एनबीईएमएस परीक्षण के संचालन के दौरान हर समय कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के पालन के संबंध में विस्तृत निर्देशों के लिए एनबीईएमएस नोटिस दिनांक 09.04.2021 देख सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यह परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली थी, जिसे देश भर में कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर बढ़ने के कारण स्थगित कर दिया गया था।
अगस्त में फिर से खोली गई थी विंडो
बाद में बोर्ड ने अगस्त 2021 में उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण और संपादन विंडो को फिर से खोल दिया।पंजीकरण विंडो को फिर से खोलने और संपादन विंडो को फिर से खोलने का निर्णय कई नीट पीजी उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (एनबीई) से संपर्क करके नीट-पीजी पंजीकरण वेबसाइट को फिर से खोलने में मदद मांगी थी ताकि आरक्षण प्रणाली में नवीनतम परिवर्तनों को समायोजित किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।