किस बैंक में कितने करोड़ रुपये की धोखाधड़ी जाने - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 30 March 2018

किस बैंक में कितने करोड़ रुपये की धोखाधड़ी जाने


घरेलू बैंकिंग सेक्टर ने वित्तवर्ष 2016-17 में 18,170 करोड़ रुपये के कुल 12,553 धोखाधड़ी मामलों की सूचना दी है. सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऐसे मामले सबसे ज्यादा देखे गए. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

किस बैंक में कितने करोड़ रुपये की धोखाधड़ी    
कुल राशि के तौर पर देखें तो, पिछले वित्तवर्ष में पंजाब नेशनल बैंक ने (पीएनबी) में 2810 करोड़ रुपये की सबसे अधिक धोखाधड़ी की सूचना दी. उसके बाद बैंक ऑफ इंडिया में 2770 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक में 2420 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 2041 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई .

शेयरधारकों को सलाह देने वाली कंपनी इन्स्टिट्यूशनल इनवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (आईआईएएस) के अनुसार जहां बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने धोखाधड़ी के 3893 मामलों की सूचना दी वहीं दूसरे स्थान पर रहे निजी क्षेत्र की बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने 3,359 मामले और तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक ने 2,319 धोखाधड़ी के मामलों की सूचना दी है.

यह रिपोर्ट हालिया बैंकिंग धोखाधड़ी के दौरान आई है, जहां 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में अरबपति आभूषण कारोबारी नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चोकसी शामिल हैं.

आईआईएएस ने जताई चिंता
देश के बैंकिंग क्षेत्र में औसत धोखाधड़ी की अधिकता को देखते हुए, आईआईएएस ने कहा कि इन वित्तीय संस्थानों के लिए इंटरनल फाइनेंशियल कंट्रोल पर फिर से गौर करने और उन्हें मजबूत बनाने की आवश्यकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है, धोखाधड़ी को रोकने में असमर्थता के कई वित्तीय दुष्परिणाम हैं. उदाहरण के लिए, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में, धोखाधड़ी का आकार उसकी कुल एसेट के 1.02 फीसदी के बराबर का है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।