लखनऊ -जातिवाद के आरोप पर सीएम योगी पर बरसे अखिलेश कहा हमने तो कोई यादव लेन नहीं बनवाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 31 March 2018

लखनऊ -जातिवाद के आरोप पर सीएम योगी पर बरसे अखिलेश कहा हमने तो कोई यादव लेन नहीं बनवाई

रिपोर्ट -महेंद्र मिश्रा ;


पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा।अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में जो कार्य कराये गए थे उन्ही कार्यों का उद्घाटन करके योगी सरकार  क्रेडिट लेने का कार्य कर रही है हाल  में  गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड के उद्घाटन पूर्व में मेट्रो के उद्घाटन में सरकार द्वारा वाहवाही लूटे जाने के बाद अखिलेश ने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा 


सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष को बदनाम करना चाहती है। परिवारवाद के आरोप पर उन्होंने सीएम योगी से पूछा कि जिस एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करके आये हैं, उसमें यादव लेन कौन सी है इस सरकार को यह भी बताना चाहिए। 

जल निगम भर्ती समेत कई प्रोजेक्ट की जांच कराये जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार कराये गए सभी कार्यों पर जगह जगह गढ्ढा खोदकर  जांच एजेंसियों के जरिए हमें डराना और परेशान करना चाहती है उसके बाद भी एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट समेत कई प्रोजेक्ट की जांच में इन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।आजम खां के खिलाफ चल रही जांच पर अखिलेश ने कहा कि जिन्होंने नौकरियां दी, ये सरकार उन्हें परेशान कर रही है। हमने तो  नौकरियां दी थी, ये सरकार नौकरियों को छीनने का कार्य कर रही है अभी तक सरकार  बेरोजगारों के लिए कोई  रास्ता नहीं निकाल पा रही है।

पुलिस भर्ती पर जातिवाद के आरोप पर अखिलेश ने कहा कि जब पुलिस की भर्ती चल रही थी। यही बीजेपी के लोग कहते थे कि सब इटावा के लोग भर्ती हो गए। अब बताएं कि कहां के लोगों को नौकरी मिली।सपा सरकार में शुरू हुए कई प्रोजेक्ट पूरे न होने पर उन्होंने केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि हमने जिस प्रोजेक्ट की शुरुआत की उसे केंद्र सरकार के विभागों द्वारा एनओसी ही नहीं दी गई। मेट्रो का काम भी इन्हीं के चलते समय पर पूरा नहीं हो सका।अखिलेश ने कहा कि वर्तमान में दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है ये सरकार  कुछ भी नियंत्रण करने में नाकामयाब है। 


श्री यादव ने कहा कि यह सरकार दिखावे के लिए कर्जा माफ़ करती है और उसके बाद किसान का रिकवरी कराती है ,प्रेस कांफ्रेंस में आये मेरठ के किसान ने यंहा मीडिया के सामने अपनी बात रखी। 



No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।