गोरखपुर -झंडारोहण के तुरंत बाद उतार दिया झंडा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 15 August 2018

गोरखपुर -झंडारोहण के तुरंत बाद उतार दिया झंडा





कृपा शंकर चौधरी
तहकीकात न्यूज़ गोरखपुर

एक तरफ स्वतंत्रता दिवस पर सारा देश देशभक्ति से ओतप्रोत था तो दूसरी तरफ गोरखपुर के पिपराइच ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसडीला  रौसढ़ में झंडारोहण के तुरंत बाद झंडे को उतार कर झंडारोहण नियम की अवहेलना की गई । उच्च अधिकारियों को जानकारी होने पर पुनः झंडा लगाया गया ।
धटना गोरखपुर के पिपराइच ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसडीला रौसढ़ की है । विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शारदा देवी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः नौ बजे झंडारोहण किया गया एवं लगभग 10 बजे झंडा उतार कर रख दिया गया। ग्रामवासियों के विरोध करने पर शारदा देवी ने उजड्डता पूर्वक जवाब दिया कि प्रधानाध्यापिका मैं हूं कि आप । इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचना दी गई है यह जानकर उनके द्वारा पुनः झंडा लगाया  गया ।


गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडा शाम पांच बजे के बाद उतारने का नियम है किन्तु यहां नियमों की धज्जियां उड़ाई गई । बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में जानकारी दी गई है अब उन पर निर्भर करता है कि वह क्या कार्रवाई करते है ।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।