राकेश सिंह तहकीकात न्यूज़
लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे पेड़ की कटान जोरोे पर
पृथ्वी पर मानव जीवन लंबे समय तक तभी चल सकता है, अगर हम वनों का संरक्षण करेंगे। अगर वनों की कटाई यूं ही होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर मानव जीवन दुश्वार हो जाएगा। पेड़ों की बेलगाम कटाई पृथ्वी पर विभिन्न जानवरों और पक्षियों के अस्तित्व को संकट में डाल रही है।
सरकार पर्यावरण को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के प्रयाश में लगी है
मगर न जाने किसकी मिली भगत से ये शिलशिला चल रहा है।इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीँ है।
क्या वन विभाग के क्रमचारी व छेत्रिऐ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बनती कि अवैध रूप से हो रहे हरे पेड़ो की कटान रोकी जाये।
मामला थाना छेत्र खोड़ारे के सुकरौली ग्राम पंचायत मजरा गोरहिया का है जहाँ तीन दिनो से दबंग ठेकेदार मो०हुसेन कटान करवा रहा है बेखौफ होकर।आखिर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है जो इस घटना क्रम को रोक सके।
जगह-जगह हो रहे वृक्षारोपण
कार्यक्रम पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
जहाँ बे लगाम अधिकारी होंगे वहाँ बे लगाम ठेकेदारों का होना लाजिमी है
इसमें सजा का हकदार कौन है?


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।