केरल में आनन्द मार्ग का साहसिक कार्य - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 26 August 2018

केरल में आनन्द मार्ग का साहसिक कार्य


कृपा शंकर चौधरी तहकीकात न्यूज़ गोरखपुर 

जब कभी भी कोई प्राकृतिक आपदा आती है तब जाने के बाद अपने पीछे तबाही , लोगों के अंदर डर एवं आंसू छोड़ जाती है । इसी प्रकार का मंजर केरल में देखा जा रहा है ‌‌। हालांकि बाढ़ का पानी धटने पर जिंदगी पटरी पर आने की कोशिश करने लगी है किन्तु इन्हें सामान्य होने में वर्षों लग जाएगा ।
केरल की तबाही को देखते हुए पूरा देश केरल से सहानुभूति रखें है साथ ही सरकार एवं एन जी ओ  अपने स्तर पर सेवा कार्य में जुटे हैं । इस तरह के सेवा कार्य में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रीलीफ टीम का सराहनीय योगदान है । दरअसल तबाही के समय या बाद में तमाम हाथ मदद के लिए उठते हैं किन्तु कुछ मदद ऐसी होती है जिसे पूरा करना सबके बस का नहीं होता । इस कार्य को आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रीलीफ टीम द्वारा बखूबी किया जा रहा है ।
 तबाही गुजरने के बाद लोगों की मदद के साथ साथ मृत पड़े जानवरों को ठिकाने लगाना भी आवश्यक है अन्यथा महामारी की स्थिति पैदा हो सकती है ‌। इस बात को आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रीलीफ टीम अच्छी तरह से जानता है । इसी क्रम में टीम द्वारा केरल में लोगों की मदद के साथ साथ इन मृत जानवरों को भी ठिकाने लगाने के अलावा लोगों को बिमारी से बचाने के रणनीति पर काम हो रहा है ।
आनन्द मार्ग विश्व स्तर पर भारत की संस्था है जिसका AMURT एक अंग है । समय समय पर AMURT द्वारा पूरे विश्व में सेवा कार्य किया जाता है ।



1 comment:

  1. वास्तव में आनन्द मार्ग का दर्शन व उसकी गतिविधियां पूरे विश्व के लिए नव जागरण का शंखनाद है।

    ReplyDelete

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।