कानपुर जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों को उनकी बहनो ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 26 August 2018

कानपुर जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों को उनकी बहनो ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया



ब्यूरो कानपूर-शिवा 

कानपुर जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों को उनकी बहनो ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया | बहनो ने भाईयो के माथे पर तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांध उनका मुँह मीठा कराया | कई महीनो बाद अपने भाइयो से मिलकर बहनो की आंखे नम हो गयी | इस मौके पर भाइयो ने अपनी बहनो को रिटर्न गिफ्ट भी दिया | 

वी/ओ/ -  यूँ तो रक्षाबंधन के दिन देश की सभी जेलों में कैदियों को अपनी बहनो से मुलाकात करने और राखी बंधवाने का मौक़ा मुहैया कराया जाता है लेकिन सुरक्षा की खातिर भाई बहन के बीच लोहे की जाली की दिवार खड़ी रहती है | कानून की बेड़ियों में जकड़ा भाई दीवार में बने एक छोटे से छेद से अपनी कलाई बाहर निकालता है और बेबस बहन उस पर राखी बाँध देती है | जिस भाई को अपनी बहन की रक्षा का वचन देना होता है वह खुद कालकोठरी में दिन काट रहा होता है,
लेकिन कानपुर कारागार के अधिकारियो ने तमाम कानून की बंदिशे तोड़ परम्पराओ को उलट दिया |  उन्होंने भाई बहन के बीच लोहे की जालीदार दिवार खड़ी नहीं की कैदियों को उनकी बहनो से खुलकर इस तरह मिलवाया जैसे वे अपने घरो में हो | कानपुर जिला कारागार में पहली बार बहनो को लगा की वे अपने भाई से जेल में नहीं घर में मिल रही हो | बहनो ने अपने भाइयो के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई और उपहार में वचन लिया की वे जेल से बाहर आने के बाद पूरी तरह सुधर जाएंगे और कोई गैर क़ानूनी काम नहीं करेंगे |   

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।