लखनऊ -ब्यूरो तहकीकात न्यूज़
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ के कैन्ट स्थित अखिल भारतीय मस्ता पहलवान गुरू जी स्मारक इनामी दंगल में यादव स्टूडियों, लखनऊ के मालिक स्व0 अशोक यादव स्मृति में 11 हजार रूपये इनामी राशि विजेता धर्मेन्द्र पहलवान को शील्ड देकर सम्मानित किया। दंगल में बनारस, आजमगढ़, चंदौली, जौनपुर, रायबरेली, गाजीपुर सहित कई जिलों के पहलवानों ने भाग लिया।
राजेन्द्र चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी सरकार में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे।
अखिलेश यादव ने कुश्ती खिलाड़ियों को यशभारती सम्मान देकर कुश्ती को प्रोत्साहित किया। कुश्ती के अतिरिक्त अन्य खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में अखिलेश यादव हमेशा प्रतिबद्ध रहे। कार्यक्रम का संचालन मस्ता पहलवान गुरू जी के चैथी पीढ़ी के दंगल प्रबंधक और सचिव जिला कुश्ती संघ विकास चन्द्र यादव ने किया।
मिट्टी पर ही कुश्ती की पहचान वाला यह दंगल 133 वर्ष पुराना है। इस अवसर पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा समाजवादी सरकार के समय रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष कार्याधिकारी आशीश यादव सोनू, यश भारती विभूषित श्री मधुकर त्रिवेदी एवं मणेन्द्र मिश्र कुश्ती प्रशिक्षक लखनऊ केसरी बबुआ पहलवान, अशफाक, जगदीश, विवेक यादव उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।