बस्ती /रुधौली -उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 28 August 2018

बस्ती /रुधौली -उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत


रिपोर्ट राज्य आर्या 

रुधौली द्वितीय जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना रुधौली ब्लाक मुख्यालय के सभागार में की गई। 6 चरणों में की गई मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चौधरी को 85 मतों से विजई घोषित किया गया।
सुबह 8 बजे सभी उच्चाधिकारियों की मौजूदगी स्ट्रांग रूम का सील खोलने के बाद 8:25 बजे से मतगणना शुरू की गई। जिसके बाद 2 बजे तक चली मतगणना के बाद अनंतिम रिपोर्ट जारी की गई।

जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार

 उपचुनाव में कुल 34280 मतों के सापेक्ष 13997 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसकी गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चौधरी को कुल 85 मतों से विजायी घोषित किया गया। विजय प्रत्याशी को कुल 6448 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एवं सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी नजमुन्निशा को 6363 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे बालचंद्र शुक्ला 952,व सूर्यकांत को 55 व अशोक कुमार को केवल 31 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान कुल 148 मतों को अवैध घोषित किया गया।


डीएम ने भी चुनाव आयोग के निर्देशों का हवाला देकर खड़े किए हाथ:

मीडिया कर्मियों मतगणना स्थल तक जाने से रोकने की बात नहीं जब तूल पकड़ा तो इस बाबत जिलाधिकारी डॉ राजशेखर ने भी चुनाव आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हो उन्होंने कहा कि मतगणना की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए केवल मतगणना स्थल के गेट से ही मीडिया कर्मियों को फोटो इत्यादि लेने की अनुमति दी जाती है इसके अलावा यह उपचुनाव है और इसमें चरणवार रिपोर्ट जारी किए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।