तहकलिकत न्यूज़ टीम बभनजोत
लाखों रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का उद्देश्य था कि गांव की महिलाओं और बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण और जरूरी दवाएं समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी
लेकिन मरम्मत के अभाव में केंद्र जर्जर हो चुका है। केंद्र के आसपास झाड़ियां उग गई। खिड़की दरवाजे टूट कर बेकार हो गये मगर अधिकारियों को कोई परवाह ही नहीं।
दवांईया भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है सरकार
ऐनम अपने पैसे से प्राईवेट दवा मंगा रही है उपकेन्द्रों पर स्वास्थय मेला के अवशर पर बहुत सी ऐसी दवांये जो नहीं मिली
स्वास्थय मेले में उन्हीं दवाओं का उपयोग हुआ है जो कि एक्सपायर अवस्था में पहुचं चुकीं थी हर साल सरकार अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। लाखों गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता दी जाती है। मगर जमीनी स्तर पर समस्याएं कुछ और ही कहती हैं।
मामला विकाश खंण्ड बभनजोत थाना क्षेत्र खोड़ारे के कूकनगर का है उपकेन्द्रों की दयनीय स्तिथि तो है ऊपर से साफ सफाई भी नहीं है गंदगी के साथ- साथ जमीन पर टाट बिछाकर बैठी मिली ऐनम, आसा बहू, व आंगनवाणीं।
क्या ग्राम प्रधान की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती।कि सुचारू रूप से सब कार्य करवाया जाये।
कूकनगर पूर्वी से लेकर के पश्चिमी तक किसी विद्यालय व उपकेन्द्रों पर सफाई क्रमी की तैनाती तक नहीं है।
आखिर सवाल पैदा होता है की जिम्मेदार किस लिए है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।