मंहगाई चरम सीमा पर, और जनता त्रस्त-जितिन प्रसाद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 29 August 2018

मंहगाई चरम सीमा पर, और जनता त्रस्त-जितिन प्रसाद



लखनऊ -ब्यूरो तहकीकात न्यूज़ 

        पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद  के अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत होने पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्वागत समारोह आयोजित किया

गया तथा जितिन प्रसाद का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।


यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दीपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर  जितिन प्रसाद ने अभिनन्दन समारोह में आये हुए कांग्रेसजनों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आज किसानों की समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है रोजाना आत्महत्या कर रहे हैं किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा हैकेन्द्र और प्रदेश की सरकार सिर्फ विज्ञापनों में अपनी उपलब्धियां दिखानेका काम कर रही है जबकि यथार्थ में उन योजनाओं का लाभ किसानों एवं आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसका सीधा प्रभाव किसान और आम जनता पर पड़ रहा है।

मंहगाई चरम सीमा पर है और जनता त्रस्त है। उन्होने कहाकि प्रधानमंत्री  द्वारा देश के युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है न कि झूठे वादों की। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी लेाग एक समान हैं और सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। 

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के अध्यक्ष  गौरव चैधरी एवं शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व विधायक  सतीश अजमानी, सुबोध श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, राजीव बख्शी,  अंशू अवस्थी, डा0 उमाशंकर पाण्डेय, दीपेन्द्र मिश्रा,  आनन्द प्रताप सिंह, ममता चैधरी पार्षद दल की नेता, पार्षद अमित चैधरी, रामपाल यादव,  धर्मचन्द यादव, सोनाली गुप्ता, निशु यादव, विपिन यादव, गौरी पाण्डेय, डा0 शहजाद आलम, के0के0 शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, योगेन्द्र, राम मोहन अग्रवाल पूर्व पार्षद, जमशेद रहमान, ललिता शर्मा, रामपाल शर्मा, अरविन्द पाण्डेय आदि सैंकड़ांे की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे  मिश्रा ने बताया कि स्वागत समारोह के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष जनपद लखनऊ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता  विपिन यादव एवं लियाकत अली ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस उपस्थित हुए 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।