लखनऊ- धर्म प्रकाश
सपा अब भाजपा के हर वार का जवाब सोशल मीडिया पर देगी। इसके लिए हर जिले में 51 सदस्यों की टीम तैनात होगी जो फेसबुक या वाट्सएप पर नजर रखेगी। सपा के विरुद्ध कोई पोस्ट आते ही फौरन ही उस पर पलटवार करेगी। पार्टी स्तर पर तय हुआ है कि सपा से जुड़े हुए ऐसे युवाओं को जो सोशल मीडिया की अच्छी जानकारी रखते हों उनकी एक विशेष टीम बनाई जाएगी। प्रत्येक जिले में 51 सदस्य तक हो सकते हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि युवा सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे। जैसे ही कोई पोस्ट सपा के खिलाफ आएगी उसका जवाब देंगे। बताया कि मेरठ में 51 युवा इसके लिए सक्रिय किए जाएंगे। इसी सप्ताह इसकी लिस्ट पार्टी कार्यालय भेज देंगे।
क्या किया है सपा ने
सपा का दावा है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अखिलेश यादव ने जितना काम किया है उतना किसी ने नहीं किया। उनके कार्यकाल की जनहित की योजनाओं को याद दिलाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर साइकिल के कट आउट लगाए जाएंगे। इस साइकिल पर उनके समय की योजनाओं का नाम लिखा जाएगा। यानी योजनाओं के नाम से कटआउट तैयार होगा, जिससे उन्हें पता चलेगा कि कौन सी योजना अखिलेश सरकार ने शुरू की थी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।