कानपुर-आपसी भाईचारे को लेकर निकाली गई सद्भवना यात्रा रैली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 15 September 2018

कानपुर-आपसी भाईचारे को लेकर निकाली गई सद्भवना यात्रा रैली




जिला संवाददाता-रवि तहकीकात न्यूज़ 
 
अतिसंवेदनशील कहे जाने वाले रावतपुर गांव क्षेत्र से अक्सर वहां मोहर्रम और गणेश चतुर्थी को लेकर दोनों समुदाय के लोग झगड़ जाते है जिसमें बड़ी हिंसा भी भड़क उठती है इसी कड़ी में सभी आपसी भेदभावों को दूर करने के लिए और आपसी भाईचारा बनाएं रखने के लिए जिलाप्रशासन ने एक पहल की है जिसमें आज रावतपुर गांव से सभी समुदायों व सभी धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ मिलकर एक सद्भावना यात्रा रैली निकाली गई और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया साथ ही इस क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक भी की गई।


इस दौरान डीएम विजय विश्वास पंत और एसएसपी अनन्त देव तिवारी समेत थानों का फोर्स भी इस सद्भभावना यात्रा के साथ कदम से कदम मिलाकर चले

एसएसपी कानपुर अनंत देव द्वारा शहर में अमनो चमन बनाए रखने को और सभी समुदायों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने को चलाई जा रही मुहिम अब अपना असर दिखा रही है कानपुर शहर के सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्र रावतपुर के रामलला मंदिर के बाहर आज हिंदू, मुस्लिम ,सिख ईसाई, सभी समुदायों के प्रबुद्ध लोगों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया इस अभियान को सद्भाव का नाम दिया गया, सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक इस सफाई अभियान में भाग लिया और आपस में मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से सभी त्यौहार बनाने का संकल्प लिया।
 


एसएसपी और डीएम ने सभी क्षेत्रवासियों से कहा कि सभी लोग अपने त्योहारों को खुशी खुशी मनाए, आपसी भाईचारा बनाये रखे जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ है
 
आज इस अभियान में SP पश्चिम संजीव सुमन, सीओ कल्याणपुर राजेश पांडे, इंस्पेक्टर कल्याणपुर सतीश कुमार सिंह, रावतपुर चौकी इंचार्ज सुरेश नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।